logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PAKUR : पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता : 22 मामलों का आरोपी अपराधी गिरफ्तार, चोरी के लाखों रुपये और हथियार बरामद

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता : 22 मामलों का आरोपी अपराधी गिरफ्तार, चोरी के लाखों रुपये और हथियार बरामद

पाकुड़ (झारखंड)। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार, चोरी की रकम, जेवरात और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

7-8 लाख की चोरी के बाद गठित हुई SIT

जानकारी के अनुसार, 01 मई 2026 की रात रामघाटी गांव निवासी मनोज कुमार भगत के घर में करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य की नगदी और सामान की चोरी हुई थी। इस संबंध में पाकुड़िया थाना कांड संख्या-28/2026 दिनांक 02.05.2026 को धारा 331(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

SIT लगातार तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 08 मई की शाम पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की थार/रॉक्स गाड़ी में कुछ अपराधी पाकुड़िया क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर ग्राम खक्सा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार चार अपराधी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक अपराधी को धर दबोचा, जबकि अन्य फरार हो गए।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
मिहिर ठाकुर उर्फ मिहिर नरसुन्दर उर्फ नरसुन्दर (32 वर्ष)
पिता निवारण नारसुन्दर
ग्राम ढोढ़िया, दखिनपाड़ा
थाना मुरारोई जिला बीरभूम, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। हथियार और चोरी का सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोटोरोला एंड्रॉयड मोबाइल, हाईड्रोलिक रॉड कटर, दो पेचकस, लोहे/स्टील का पाइप, दो छोटा सबल, 51 हजार रुपये नकद, चोरी के चांदी के तीन सिक्के
महिंद्रा थार/रॉक्स वाहन (JH16K1303) बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में रामघाटी चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 51 हजार रुपये और कुछ जेवरात भी बरामद किए गए।

22 आपराधिक मामलों में संलिप्त

ICJS डाटा के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ पाकुड़, कोटालपोखर, रांगा, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, मुरारोई और रामपुरहाट समेत विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कुल 22 मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में महेशपुर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय सहित तकनीकी शाखा और पाकुड़िया थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

38
1398 views

Comment