logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जोधपुर समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर प्रशासन द्वारा विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग्स पर विकास कार्यों हेतु ट्रैफिक ब्लॉक एवं ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग्स पर विकास कार्यों हेतु ट्रैफिक ब्लॉक एवं ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

जगमाल सिंह राजपुरोहित
मोदरान न्यूज
जोधपुर/लूनी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से समदड़ी-लूनी (SMRLUNI) रेल खंड के विभिन्न लेवल क्रॉसिंग्स (LC) पर सब-वे (RUB) निर्माण और ट्रैक के तकनीकी कार्यों (Cut & Connection) हेतु 'ट्रैफिक ब्लॉक' लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण मई और जून 2026 के विभिन्न रविवारों को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
1. इन स्थानों पर होगा कार्य
रेलवे द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर ब्लॉक लिया जाएगा:
LC-239 (धोर यार्ड), LC-236 व LC-231 (दुधिया-धोर खंड), LC-227 (सतलाना यार्ड) और LC-226 (लूनी-सतलाना खंड)।
यह कार्य मुख्य रूप से 10, 17, 22, 29 मई और 07, 14 जून 2026 को किया जाएगा।
2. रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपनी निर्धारित तिथियों (JCO) पर पूर्णतः रद्द रहेंगी:
गाड़ी संख्या 14893 (भगत की कोठी - पालनपुर): 10, 17, 22, 29 मई और 07, 14 जून को रद्द।
गाड़ी संख्या 14894 (पालनपुर - भगत की कोठी): 11, 18, 23, 30 मई और 08, 15 जून को रद्द।
गाड़ी संख्या 74841/74842 (भगत की कोठी - भीलड़ी - भगत की कोठी): 17 और 29 मई को रद्द।
गाड़ी संख्या 54814 (बाड़मेर - जोधपुर): 17 और 29 मई को रद्द।
3. रिशेड्यूलिंग (समय में परिवर्तन)
कुछ ट्रेनों को उनके प्रस्थान समय से देरी से रवाना किया जाएगा:
गाड़ी संख्या 74842 (भीलड़ी - भगत की कोठी): 10, 22 मई और 14 जून को भीलड़ी से 01 घंटा देरी से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 54814 (बाड़मेर - जोधपुर): 10 मई और 14 जून को बाड़मेर से 01 घंटा देरी से रवाना होगी।
4. ट्रेनों का विनियमन (Regulation)
गाड़ी संख्या 20491 (जैसलमेर - साबरमती): 29 मई और 14 जून को जोधपुर-लूनी के बीच 30 मिनट तथा 17 मई को 45 मिनट रोककर (रेगुलेट कर) चलाई जाएगी।
नोट: रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति की जांच कर लें। निर्माण कार्यों के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे खेद प्रकट करता है।

30
1460 views

Comment