logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कट मनी और गुंडाराज से मुक्ति बंगाल जीत पर बोले - पंडित सुनील भराला

मेरठ। सोहराब गेट बस डिपो स्थित कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंडित सुनील भराला द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई तथा सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा चालकों और आमजन को मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई।

कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद और शुभेंदु अधिकारी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पंडित सुनील भराला ने बंगाल की जीत को भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन के अंत का अर्थ है कट मनी से मुक्ति, गुंडाराज से मुक्ति, भ्रष्टाचार से मुक्ति, पलायन से मुक्ति और बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्ति।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान भी किया।

0
0 views

Comment