महाराणा प्रताप जयंती पर मेरठ में निकली भव्य शोभायात्रा, शौर्य मार्च में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
मेरठ। वीरता स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को शहर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जयंती समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर के प्रमुख मागों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बच्चा पार्क स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर हवन पूजन और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेता आलोक सिसौदिया ने बताया कि राजपूत महासभा तेजगढी चौराहा, सिखेडा से राजपुत समाज के द्वारा जूलूस निकाला गया।
शौर्य पैदल मार्च निकाला
महाराणा प्रताप की जयंती पूर्व संध्या में शुक्रवारको भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह और भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जयंती को लेकर शौर्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया युवाओं में महाराणा प्रताप सिंह जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया एवं देश भक्ति के गीतों से जोश भर दिया यह पैदल मार्च को मेरठ कालेज से प्रारंभ कर कचहरी, आर जी कॉलेज, शिव चौक होकर बच्चा पार्क स्थित शिवाजी की मूर्ति पर समापन किया गया।