logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 72 यूपी बटालियन एनसीसी,मेरठ के कमान अधिकारी करनल रविंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कक्षा 9 के विद्यार्थियों का एनसीसी जूनियर डिवीजन/जूनियर विंग में चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का मूल्यांकन तीन चरणों में किया गया:
1. शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़, व्यायाम व शारीरिक सहनशक्ति
2. लिखित परीक्षा सामान्य ज्ञान, देशभक्ति व एनसीसी संबंधी आधारभूत जानकारी
3. साक्षात्कार व्यक्तित्व, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का आकलन
इस अवसर पर विद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ भी गर्व एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता जी ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि "एनसीसी केवल वर्दी नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है। आप सभी को देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।"

विद्यालय के निदेशक कृष्ण कुमार शर्मा जी ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व गुण, टीम वर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को एनसी जैसी गतिविधियों में प्रोत्साहित करें।

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर दोनों पदाधिकारियों ने देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों को नमन किया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

8
928 views

Comment