logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, टॉपर छात्र और बेहतर विद्यालय होंगे सम्मानित

जमशेदपुर में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, टॉपर छात्र और बेहतर विद्यालय होंगे सम्मानित

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम, पुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), विद्यालयों की आधारभूत संरचना तथा विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही एमडीएम योजना के संचालन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उपायुक्त ने परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों तथा टॉपर विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा तथा अन्य स्कूलों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

बैठक में विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, कक्षाओं की स्थिति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, वहां शीघ्र आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था में लगातार निगरानी रखने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

24
1093 views

Comment