logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धूमा ग्राम पंचायत में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे बाद निकाला गया शव

धूमा ग्राम पंचायत में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे बाद निकाला गया शव
(दुद्धी/सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के समीप शनिवार शाम लगभग 3:50 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। पूजा देवी (25 वर्ष), पत्नी अर्जुन गोंड, ने कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल महफूज अली एवं हेड कांस्टेबल सियाराम सिंह मौके पर पहुंचे। कुएं में करीब 25 फीट गहरा पानी होने के कारण शव निकालने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
मृतका का मायका केवाल, थाना विंढमगंज बताया गया है। उनके पिता भीम सिंह एवं भाई रामलाल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

103
6776 views

Comment