logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप का K.D इंटरनेशनल स्कूल में
आयोजन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा: के.डी. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सूरजमल मार्शल कराटे अकादमी द्वारा इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ।

जिसमे रोहतक, बहादुरगढ़, गोहाना व खरखौदा के 10 स्कूलों से लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

आज की इस चैंपियनशिप में 10 स्कूलो के करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र दहिया पहुँचे। खिलाड़ियों ने कराटे तकनीक, आत्मरक्षा व अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि भूपेंद्र दहिया ने बताया कि के डी स्कूल में आयोजित इंटर डोजो कराटे चैंपियनशिप में जो बच्चो ने दमखम दिखाया हैं वह अविश्वसनीय हैं, उनका कहना हैं कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज के युग मे खेलो द्वारा हरियाणा के बच्चे राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर स्तर पर अपनी पहचान बन चुके हैं। उनका कहना हैं कि के डी इंटरनेशनल स्कूल में इस तरह के खेलों का आयोजन लगातार करवाया जा रहा हैं।

कार्यक्रम का संचालन एडमिनिस्ट्रेटर मोहित, डी.पी. विकास, मीनू व पूजा गौर ने किया। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

इस दौरान राजू अहलावत, राजीव सहरावत, मोहित, वेदपाल, विकास, जोगेंद्र पांचाल, सुनील कुमार, घनश्याम गुप्ता, दिवेक, सन्नी व दीपक बिधलान मौजूद रहे।

200
5639 views

Comment