logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों ने मां को समर्पित की भावुक प्रस्तुतियां।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

सोनीपत जिले के उपमंडल खरखौदा के गाँव थाना खुर्द स्थित द स्टैनफोर्ड स्कूल में शुक्रवार को मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में गीत, कविता, नृत्य, भावुक नाटक और सुभाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने हाथों से कार्ड व उपहार बनाकर माताओं को भेंट किए।

चेयरमैन उत्सव दहिया व निर्देशिका पूजा उत्सव दहिया ने कहा कि मां जीवन की प्रथम गुरु हैं, उनका सम्मान हर बच्चे का कर्तव्य है। माताओं के लिए मनोरंजक खेल, नृत्य व रैंप वॉक का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।

अंत में अध्ययन क्षेत्र के हेड योगेश वत्स व शिक्षिकाओं नीलम कथुरिया, राशि, मीना, प्रियांशी, अंजलि, रितु बाल्यान ने माताओं का आभार जताया।

398
9221 views

Comment