logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

6 मई से लापता युवक विरेंद्र की तलाश, परिजनों ने रखा 11000 का इनाम।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

ककरोई से 6 मई से लापता युवक विरेंद्र की तलाश, परिजनों ने रखा 11 हजार का इनाम

सोनीपत जिले के गांव ककरोई निवासी विरेंद्र नामक युवक 6 मई 2026 से लापता है। परिजनों ने लोगों से मदद की अपील करते हुए सूचना देने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

परिजनों के अनुसार विरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लापता युवक के हाथ पर विरेंद्र लोवा माजरा लिखा हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सकती है। 6 मई से घर से निकले विरेंद्र का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को विरेंद्र कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

*संपर्क नंबर:* 7988867107, 8901527401, 8930515662

परिजनों ने कहा कि वे बेहद परेशान हैं और लोगों के सहयोग से ही विरेंद्र को ढूंढा जा सकता है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। यदि आपको यह युवक दिखे तो तुरंत परिवार या नजदीकी थाने को सूचित करें।

354
9641 views

Comment