logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोलिन्डूबा में बिजली संकट गहराया, एक हफ्ते से अंधेरे में ग्रामीण, कोलिन्डूबा में बिजली संकट गहराया, एक हफ्ते से अंधेरे में ग्रामीण

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
जनपद सोनभद्र के विकासखंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में देवी धाम के पास लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते पूरे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी और संबंधित अधिकारी शिकायत के बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को आए तेज आंधी-तूफान के बाद ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया था। तब से बिजली सप्लाई केवल नाम मात्र की मिल रही है। हालत यह है कि घरों में बल्ब तक ठीक से नहीं जल पा रहे हैं और मोबाइल चार्ज करने में भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं।

ग्रामीण जितेन्द्र भारती ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर आकर केवल देखकर वापस चले गए। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मुस्लिम बस्ती निवासी अब्दुल हकीम ने भी विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि समय से बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। यदि जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में जितेन्द्र भारती, गुड्डू खेरवार, रिजवान अहमद और अब्दुल हकीम सहित कई लोग मौजूद रहे।

23
1544 views

Comment