*ढींगसरी में सोलर प्लांट का उद्घाटन, गांव बना 'मिनी ब्राजील'*
*ढींगसरी में सोलर प्लांट का उद्घाटन, गांव बना 'मिनी ब्राजील'*
बीकानेर। ढींगसरी स्थित मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स अकादमी में राइजिंग सन एनर्जी के एमडी अरुणव शर्मा ने बुधवार को रूफ टॉप सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। सीएसआर के तहत कंपनी ने खेल उपकरण और नाइकी के 100 जोड़ी शूज भी दिए।
अरुणव शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा, "जुनून रखो, मेहनत करो और खुद को साबित करो।" कोच विक्रम सिंह राजवी ने बताया कि गांव की बालिकाएं फुटबॉल में नेशनल स्तर पर परचम लहरा रही हैं। भामाशाहों के सहयोग से यहां तीन घास के मैदान, गर्ल्स हॉस्टल और बेहतर सुविधाएं बनी हैं। अब टिब्बों की जगह हरा-भरा मैदान है और ढींगसरी को 'मिनी ब्राजील' कहा जाने लगा है।