मेरठ में महिलाओं ने मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के घर का घिराव किया
मेरठ: आवास विकास परिषद की नीतियों के खिलाफ महिलाओं ने प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के घर का घिराव किया। महिलाएं शास्त्री नगर सेक्टर 2 के धरना स्थल से पद यात्रा कर विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी।
बाद में मंत्री सोमेंद्र तोमर महिलाओं से मिले और उन्हें बताया कि सरकार उनके हित में काम कर रही है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। आवास आयुक्त भी मौके पर मौजूद थे जिन्होंने छोटे मकानों को राहत देने के प्रयासों की जानकारी दी। इस आश्वासन के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक वापस लौट गईं।