logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GIRIDIH: जनता दरबार में जिला उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें

गिरिडीह (झारखंड)। जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना रहा। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से जमीन विवाद, पेंशन योजना, म्यूटेशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा तथा सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।

कई मामलों में तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को चिन्हित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

44
1828 views

Comment