logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PASCHIM BANGAL : बंगाल में BJP का नया दौर : सुवेंदु अधिकारी होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

बंगाल में BJP का नया दौर : सुवेंदु अधिकारी होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल । राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया और किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं आया। इसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस के प्रभुत्व वाले बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें सत्ता की कमान सौंपी है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा राज्य में उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। माना जा रहा है कि यह फैसला सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व को मजबूत और केंद्रीकृत बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

सुवेंदु अधिकारी लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा रहे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल होकर बंगाल में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों में उभरे। हालिया चुनाव में उनकी भूमिका भाजपा की जीत में बेहद अहम मानी जा रही है।

52
2034 views

Comment