स्वर्णा इंडस्ट्रीज में लगा 100 दिवसीय निक्षय शिविरटीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई रफ्तार, हाई रिस्क हितग्राहियों की हुई जांच
स्वर्णा इंडस्ट्रीज में लगा 100 दिवसीय निक्षय शिविर
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई रफ्तार, हाई रिस्क हितग्राहियों की हुई जांच
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पांढुर्णा के वरुड रोड स्थित स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 100 दिवसीय निक्षय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पोर्टेबल एक्स-रे, स्पूटम कलेक्शन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से टीबी जांच की गई।
शिविर की अध्यक्षता डॉ. दिपेन्द्र सलामे, सीबीएमओ ने की। इस दौरान कर्मचारियों एवं ग्रामीण हितग्राहियों की बीपी, शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई। हाई रिस्क ग्राम वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव एवं मगजगाँव से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य अमले ने टीबी रोग की समय पर पहचान, जांच और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया। शिविर में सिविल अस्पताल पांढुर्णा का स्वास्थ्य स्टाफ एवं स्वर्णा इंडस्ट्रीज प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में लगातार स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
#टीबी_मुक्त_भारत #Pandhurna #HealthCamp #NIKSHAY #MadhyaPradesh #पांढुर्णा