logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिलायंस चैनल में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा में गुरुवार को रोहणा स्थित रिलायंस चैनल में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली हैं। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को चैनल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

414
8603 views

Comment