मेरठ: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
मेरठ: राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, विम्स मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एवं वी0जी0आई0 मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान प्रबंधन, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने संस्थान परिसर में तख्तियां लेकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और जीवन बचाने की शपथ ली।
शिविर का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, डीन मेडिकल डॉ. प्रभु एमएच, एमएस डॉ. शिशिर पाटिल, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. गरिमा भटनागर, डॉ. अमित जैन और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नौशाद ने फीता काटकर तथा सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सबसे पहले प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी के निजी सुरक्षाकर्मी योगेन्द्र सिंह, कुलपति के निजी सचिव शक्ति ध्वज सिंह और सचिन कुमार ने रक्तदान किया। इसके बाद नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि एवं प्रबंधन के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने की शपथ ली। संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया और सभी से स्वयं रक्तदान करने एवं दूसरों को प्रेरित करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. शिशिर पाटिल, डॉ. अमित जैन, डॉ. गरिमा भटनागर, डॉ. नौशाद, डॉ. अभय भटनागर, डॉ. इकराम ईलाही, फरहीन, डॉ. अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, शैलेन्द्र रावत, प्रीतपाल, डॉ. पंकज सिंह, और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अन्य उपस्थित थे।