CHATRA : भेलवारा मोड़ से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
भेलवारा मोड़ से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
चतरा (झारखंड)। चतरा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह स्थित भेलवारा मोड़ पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा एक ओप्पो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल फोन एवं एक HP Shine मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
इस मामले में पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या-26/2026 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है।