logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SARAIKELA : अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, ईंट भट्टा इकाइयों पर कार्रवाई

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, ईंट भट्टा इकाइयों पर कार्रवाई

सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग द्वारा आदित्यपुर थाना अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं, जहां मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किया हुआ पाया गया। वहीं मौजा कुलुपटांगा में एक इकाई बंद पाई गई। संचालित पाई गई दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।

मौजा सिरका स्थित ईंट भट्टा इकाई संचालक द्वारा कार्यालय में राजस्व संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन की गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

24
2016 views

Comment