logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलियासोत एवं भदभदा डेम क्षेत्र में दिखा दुर्लभ पक्षी जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल के प्राकृतिक जलाशयों एवं आर्दभूमियों में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। दुर्लभ लुप्तप्राय पक्षी भारतीय स्किमर का विगत कुछ महीनों से भोपाल के कलियासोत एवं भदभदा क्षेत्र में नियमित रूप से देखा जाना अत्यंत उत्साहवर्धक संकेत है। इससे पूर्व भोपाल क्षेत्र में इस पक्षी की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। स्किमर एक संवेदनशील जलीय पक्षी है, जो स्वच्छ जल, शांत वातावरण एवं उपयुक्त तटीय आवास वाले क्षेत्रों में ही निवास करता है। इसका भोपाल में दिखाई देना इस बात का प्रमाण है कि कलियासोत एवं भदभदा क्षेत्र में पक्षियों के लिए अनुकूल आवास विकसित हुआ है। यह उपलब्धि वन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा किए गए सतत संरक्षण के प्रयास एवं जलाशयों के संरक्षण, हरित क्षेत्र संवर्धन तथा स्थानीय नागरिकों एवं प्रकृति प्रेमियों के सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। भोपाल वासियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिखाई गई जागरूकता एवं सहभागिता भी इस सफलता में महत्वपूर्ण रही है। वन विभाग द्वारा भविष्य में भी आर्द्रभूमियों के संरक्षण, पक्षी आवासों की सुरक्षा तथा जैव विविधता संवर्धन के लिये निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे, जिससे भोपाल 'प्रकृति एवं पक्षी मित्र शहर के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सके।

0
47 views

Comment