logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीतापुर में बसपा का बूथ गठन, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

ओबरा (सोनभद्र)। विधानसभा ओबरा 402 के सेक्टर नंबर पांच अंतर्गत मीतापुर में बूथ संख्या 29 व 30 का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव व सभासद संजय कनौजिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती एवं दूसरे विशिष्ट अतिथि शिवकुमार गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी ने की।
इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष के रूप में सुगेद प्रसाद व सुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बूथ उपाध्यक्ष के रूप में छोटे लाल, दूधनाथ, बबीता, प्रमिला व सुनीता को तथा सचिव पद पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कनौजिया ने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर होता है। जब तक हम बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होंगे, तब तक बड़ी जीत संभव नहीं है। सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने में जुटें।
वहीं ओबरा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार भारती ने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमें घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी हम बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे।
अध्यक्षता कर रहे कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। अगर हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करेगा, तो जीत निश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी और सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

2
79 views

Comment