logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पांढुर्णा मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन मानसिक स्वास्थ्य, जनसमस्याएं और समर कैम्प गतिविधियां बनीं चर्चा का केंद्र

जिला पांढुर्णा मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशासन गंभीर
कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जिला कार्यबल एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम, शिकायत निवारण तंत्र एवं शिक्षण संस्थानों में सहायता प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

जिला योजना समिति बैठक पर विधायक का तंज
विजय रेवनाथ चौरे ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला योजना समिति की बैठकें केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं। उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग की।

पशुपालन विभाग की संस्थाओं का सघन निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देशन में पशुपालन विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक एच.जी.एस. पक्षवार ने रिकॉर्ड संधारण, शुल्क वसूली एवं सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

समर कैम्प में खेल और संगीत गतिविधियां आयोजित
जिले में संचालित समर कैम्प में खेल गतिविधि एवं संगीत गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीपक जायसवाल एवं मनोज गुड्धे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिदिन स्वल्प आहार की भी व्यवस्था की जा रही है।

14
1056 views

Comment