मेरठ में हिंदू स्वाभिमान संस्थान ने अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रदर्शन किया
मेरठ : कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान संगठन ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रवि भट्ट ने अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि अवैध निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है और प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। उन्होंने अवैध निर्माणों को सील करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पर जोर दिया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नरेश शास्त्री, योगेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमपाल शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रौनक कपूर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।