मेरठ: पार्षद ने रसोई गैस की किल्लत पर विरोध प्रदर्शन किया
मेरठ: रसोई गैस की किल्लत को लेकर स्थानीय पार्षद ने गैस एजेंसी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आम जनता पिछले कई दिनों से गैस की भारी समस्या से जूझ रही है, लेकिन गैस एजेंसी संचालक लोगों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान पार्षद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने एजेंसी के बाहर नारेबाजी की और एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। मौके पर "मुर्दाबाद" के नारों से माहौल गरमाता हुआ दिखाई दिया। पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही गैस सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर इलाके में लोगों के बीच नाराजगी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।