logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का बड़ा गिरोह पकड़ा

मेरठ: थाना कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय अवैध शस्त्र सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सलमान पुत्र इकरामुद्दीन और समीर पुत्र शौकीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें तीन पिस्टल 32 बोर, तीन देशी तमंचे 315 बोर और एक जिंदा कारतूस शामिल हैं। एक तमंचा आरोपी सलमान की पैंट से भी बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पूछताछ में पता चला कि सलमान अवैध हथियार खरीदकर समीर को सप्लाई करता था। बुधवार को दोनों के बीच हथियारों की खरीद-फरोख्त चल रही थी, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। मुकदमा 83/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए गिरोह के अन्य लिंक तलाश रही है।

5
1033 views

Comment