मेरठ: आवास विकास परिषद ने ग्रैंड स्क्वेयर परिसर सीज किया
मेरठ: हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर परिसर में आवास विकास परिषद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि परिसर का नक्शा और निर्माण स्वीकृति पास नहीं था, जिसके चलते यह कार्रवाई आवश्यक थी।
कॉम्प्लेक्स में मौजूद शादाब जगाती गोल्ड समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इस कार्रवाई का असर पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही।