logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोड्डा में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोड्डा (झारखंड)। गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र स्थित डीसीएम स्कूल पेट्रोल पंप के पीछे की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 05 मई को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त स्थान पर कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक श्री कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से मनीष कुमार (21 वर्ष) एवं मो. इकबाल अंसारी (लगभग 22 वर्ष), दोनों निवासी चपरासी टोला, थाना नगर गोड्डा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से सिल्वर पेपर में लिपटा 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 35.86 ग्राम बताया गया है।

पुलिस ने इस मामले में नगर थाना गोड्डा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस छापामारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक कुमार गौरव के साथ नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पु.अ.नि. संजय कुमार सिंह, पु.अ.नि. शशिकांत एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।

गोड्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

6
1592 views

Comment