logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*डॉ.अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन कल अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शुभारंभ

*डॉ.अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन कल अर्जुन राम मेघवाल करेंगे शुभारंभ*

बीकानेर,बीकानेर शहर को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा संस्थान डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल द्वारा रानी बाजार क्षेत्र में स्थापित नए सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का भव्य उद्घाटन कल 7 मई को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी,जिला कलेक्टर निशांत जैन,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अनेक गणमान्यजन, चिकित्सकगण, सामाजिक प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।
लगभग 6500 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित यह अत्याधुनिक अस्पताल बीकानेर एवं आसपास के जिलों के मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अस्पताल में लेज़र एवं रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, LASIK एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना उपचार, कॉर्निया प्रबंधन, ग्लूकोमा उपचार, ऑक्यूलोप्लास्टी तथा बाल नेत्र चिकित्सा जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का यह राजस्थान में तीसरा अस्पताल होगा। इससे पूर्व जयपुर के सी-स्कीम एवं वैशाली नगर में संस्थान अपनी सफल सेवाएं दे रहा है। बीकानेर में यह विस्तार क्षेत्रीय मरीजों को तकनीक आधारित, सुलभ एवं विशेषज्ञ नेत्र उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उद्घाटन अवसर पर आमजन के लिए विशेष राहत देते हुए 30 जून 2026 तक नि:शुल्क व्यापक नेत्र जांच एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज 9594905295 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
अस्पताल समूह के चेयरमैन प्रो. डॉ. अमर अग्रवाल ने कहा कि बीकानेर में यह केंद्र संस्थान के राष्ट्रीय विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसका उद्देश्य मेट्रो शहरों से बाहर भी गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।
अस्पताल निदेशक डॉ. अतिया अग्रवाल ने बताया कि यह केंद्र सामान्य जांच से लेकर जटिल नेत्र उपचार तक के लिए बीकानेर संभाग का प्रमुख चिकित्सा केंद्र साबित होगा।
मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आदिल अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए यह केंद्र राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

0
57 views

Comment