CHATARA : चतरा पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पाँच आरोपी गिरफ्तार
चतरा पुलिस की कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ पाँच आरोपी गिरफ्तार
चतरा (झारखंड)। संध्या में गश्ती के दौरान गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाटांड़ से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान मार्ग पर पाँच संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल खड़ी कर आपस में बातचीत करते एवं इधर-उधर नजर रख रहे थे।
संदेह के आधार पर गश्ती दल द्वारा उन्हें रोका गया, जिस पर सभी व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल द्वारा पीछा कर पाँचों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम-पते इस प्रकार बताए:
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. सक्षम कुमार पाण्डेय उर्फ बादशाह (उम्र 26 वर्ष)
पिता: संजय पाण्डेय
ग्राम: पुंडरा, थाना: सिमरिया, जिला: चतरा
2. राजा बाबू उर्फ राजा (उम्र 25 वर्ष)
पिता: महेन्द्र प्रसाद
ग्राम: पुंडरा, थाना: सिमरिया, जिला: चतरा
3. मो. शाहबाज उर्फ मोनू (उम्र 21 वर्ष)
पिता: मो. कलीम
पता: बाजारटांड़, थाना: टंडवा, जिला: चतरा
4. दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार (उम्र 22 वर्ष)
पिता: शंभू साव
ग्राम: सोहरकला, थाना: सिमरिया, जिला: चतरा
5. सुनील कुमार (उम्र 27 वर्ष)
पिता: महेन्द्र दांगी
ग्राम: गिद्धौर, थाना: गिद्धौर, जिला: चतरा
बरामद सामग्री:
करीब 27 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर
06 स्मार्ट फोन
प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH02V-1967)
पल्सर 160 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन, चेचिस नं: MD0492DXXSCH48346)
TVS Ronin मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH13M-5026)
कांड का विवरण:
इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या-53/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अपराधिक इतिहास (संक्षेप):
अभियुक्त दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार के विरुद्ध लूट, आर्म्स एक्ट, बीएनएस एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।
अभियुक्त सुनील कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल:
श्री नागरगोजे शुभम भउसाहेब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
पु.अ.नि. पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, थाना प्रभारी, गिद्धौर
स.अ.नि. महेन्द्र ठाकुर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तकनीकी शाखा, चतरा
गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल
चतरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है