LATEHAR : हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास
लातेहार पुलिस, हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास
लातेहार (झारखंड)। बरवाडीह थाना कांड संख्या- 62/2012, दिनांक 28.07.2012, धारा 302/34 भा.दं.सं. के तहत दर्ज हत्या मामले में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार के न्यायालय द्वारा महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है।
न्यायालय ने अभियुक्त जीतेश्वर यादव, पिता महेंद्र यादव, निवासी ग्राम हेहेगाढ़ा, थाना छिपादोहर, जिला लातेहार को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्त पर 20,000 (बीस हजार रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह फैसला लातेहार पुलिस की सतत अनुसंधान एवं प्रभावी पैरवी का परिणाम है, जिससे गंभीर अपराध में संलिप्त अभियुक्त को दंडित किया जा सका।
लातेहार पुलिस न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है