स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रथम अंडर-17 जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन।
अलीगढ (उप्र )
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रथम अंडर-17 जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन दिनांक 6 मई 2026 से 9 मई 2026 तक, श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा रोड, अलीगढ़ में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का आज उदघाटन स्कूल के निदेशक अक्षत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ आई पी दुवे, स्कूल प्रशाशनिक तरुण हितेषी एवं स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जी ने सयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं पश्चामी उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया.
उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 14 ओवर मे 10 विकेट खो कर 42 रन ही बना सकी जिसमें सर्वाधिक यश वर्मा 17,मोहित कुमार 13 रनो का योगदान दिया। गेंदवाजी करती हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से रियांश 4 विकेट, सैफ खान 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 6 ओवर मे 1 विकेट पर 43 रन बनाये जिसमें शिव प्रताप शुक्ला 17 रन, अनमोल 12 रनो का योगदान दिया।
गेंदवाजी करए हुए उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से गेंदवाजी करते हुए यश वर्मा ने 1 विकेट लिया।
पीयांश पटेल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच
बिहार और झारखंड (ह्यजिया ) के बीच खेला गया
पहले बल्लेबाजी झारखंड ने की. 20 ओवर मे 6 विकेट पर 120 रन बनाये जिसमे अब्दुल्लाह ने 54 रन, आरव मिश्रा 19 रनो का योगदान दिया।
गेंदवाजी करते हुए बिहार की और से किसान ने 3 विकेट, आदित्य 1 विकेट लिया
लेकय का पीछा करते हुए बिहार की टीम ने 18 ओवर मे 8 विकेट पर 124 रन बनाये।
जिसमें सनी 45 रन, यश 34 रनो का योगदान दिया।
गेंदवाजी करते हुए झारखंड की और से सुजन जायसवाल 3 विकेट, जड्डू ने 2 विकेट लिए।
बिहार ने ये मैच 2 विकेट से जीत लिया।
किसन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
कल के होने बाले मैच
उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला जायेगा।
दूसरा मैच
दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच खेला जायेगा।
राष्ट्रीय सचिव रिंकू दीक्षित ने बताया की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाशाली टीमें सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है । यह आयोजन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
आपकी सहभागिता एवं सहयोग इस आयोजन को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मोके पर योगेश शर्मा,सैफाली कपूर, रवि कुमार, नरेश राजपूत, वंशिका चौहान, रिंकू दीक्षित मोजूद रहे।