logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय राम लाल मैहरामपुर की पुण्य तिथि पर लगाया नेत्र जांच, फिजियोथेरेपी शिविर

यमुनानगर, हरियाणा l गांव मैहरामपुर में वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय राम लाल मैहरामपुर की पुण्य तिथि पर नेत्र जांच वा फिजियोथेरेपी शिविर लगाया गया l राम लाल मैहरामपुर के सुपुत्र अमित मैहरामपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवाभारती यमुना नगर के सहयोग से सुमेश चंद्र मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुफ्त शिविर लगाया गया l जिसमें डॉ. इंदु कपूर (ऑप्टोमेट्रिक) ने गांव के 105 मरीजों के नेत्र जांच किया जिसमें सभी मरीजों को दवाई बिल्कुल मुफ्त दी गई 50 से 100 रुपए में चश्मे दिए गए ओर जांच में जिन मरीजों का ऑपरेशन होना है उनकी सूची बनाई गई जिसमें लगभग 15 मरीजों के आंखों का मुफ्त में ऑपरेशन सुमेश मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा किए जाएगा, शिविर में फिजियोथेरेपी डॉ. मनप्रीत छतवाल ने 36 मरीजों की जांच की मरीजों को अलग अलग एक्सरसाइज के बारे में अवगत कराया l इस शिविर में सेवा भारती से जिला महासचिव तरुण, यमुना नगर से नगर अध्यक्ष राम प्रकाश मकर के मार्गदर्शन में यह शिविर सम्पन्न हुआ ओर मुख्य मेहमान के रूप में अग्नि विजय वाइस चेयरमैन जिला परिषद यमुना नगर ने शिरकत की शिविर में अम्बेडकर सामाजिक न्याय ट्रस्ट मैहरामपुर के प्रधान दिनेश सहित सभी सदस्य ने अपना पूरा योगदान दिया, शिविर में शुभम थमबड भी अपनी टीम के साथ पहुंचे गांव की स्वयं सहायता समूह की मातृशक्ति ने सहयोग किया l इस अवसर पर गांव के पंच अर्जुन, विक्रम, मनीष, बलदेव, विपिन, रवि, अंकुश, देवेंद्र, चंद्र मोहन, रोहित, अमन, नीलम, नीतू, पूजा, अनु, कस्तूरी , बिमला आदि उपस्थित रहे l

2
553 views

Comment