logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए कमलेश कुमार हत्याकांड का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

राँची पुलिस द्वारा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए कमलेश कुमार हत्याकांड का उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

राँची (झारखंड)। राँची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना कांड संख्या-52/2026, दिनांक 03.05.2026, धारा-103(1)/238 बी.एन.एस. के तहत दर्ज कमलेश कुमार हत्या कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार, टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकी डीपा रिंग रोड किनारे 03 मई 2026 को मिले शव के मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम, राँची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक हाईवा ट्रक को बरामद कर जप्त किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शिवनाथ कुमार सिंह एवं उसकी पत्नी अंगिता देवी ने मिलकर कमलेश कुमार की हत्या हाहे स्थित अपने घर में की। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को हाईवा वाहन से टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकी डीपा रिंग रोड के पास ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया तथा घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव पर हाईवा का पहिया चढ़ा दिया गया।

अनुसंधान में यह भी सामने आया कि मृतक कमलेश कुमार का अभियुक्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण इस हत्या की साजिश रची गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. शिवनाथ कुमार सिंह, उम्र 33 वर्ष, पिता स्व. गोरख सिंह

स्थायी पता: अरांगी, थाना घाघरा, जिला गुमला

वर्तमान पता: हाहे, थाना अनगड़ा, जिला राँची

2. अंगिता देवी, उम्र 28 वर्ष, पति शिवनाथ कुमार सिंह

पता: हाहे, थाना अनगड़ा, जिला राँची

3. साहिल राजा, उम्र 19 वर्ष, पिता हसीबुल अंसारी

ग्राम: चिरी, थाना कुडू, जिला लोहरदगा

बरामद सामग्री:

एक हाईवा ट्रक (संख्या: JH02BX-9396)

एक स्कूटी (संख्या: JH01DT-7599)

तीन मोबाइल फोन

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी:

श्री अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम, राँची

पु.नि. हंसे उराँव, थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे

पु.नि. राम नारायण, थाना प्रभारी, नामकुम

पु.अ.नि. चुडामणि टूडू

पु.अ.नि. अनिमानंद रोशन टोप्पो

महिला पु.अ.नि. श्वेता कुमारी

पु.अ.नि. संजय कुमार साव

पु.अ.नि. जयदेव सराक

पु.अ.नि. शशि रंजन कुमार

स.अ.नि. बलभद्र कुमार

तकनीकी शाखा, राँची के पदाधिकारी एवं कर्मी

टाटीसिल्वे थाना के सशस्त्र बल

राँची पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर आपराधिक घटना का सफल उद्भेदन किया गया है।

14
918 views

Comment