logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा दसवीं बारहवीं उर्दू माध्यम परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
म.प्र. मदरसा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी उर्दू माध्यम परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी किया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। छात्रों द्वारा सीधे आँनलाइन आवेदन करने पर अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी मदरसा प्रभारी से ऑनलाइन आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित तिथियों में म.प्र. मदरसा बोर्ड को भेजना होगा। क्रेडिट योजनांतर्गत सम्मिलित होने वाले छात्रों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराकर सत्यापन एवं मूल अंकसूची परीक्षा आवेदन के साथ भेजना होगा। स्वंय अंकसूची का सत्यापन न कराने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्यापन शुल्क 1000/-ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा करना होंगे। शैक्षणिक कैलेण्डर एवं शुल्क संरचना म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाईट mpmb.org.in पर उपलब्ध है।

0
0 views

Comment