logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GARHWA : गढ़वा पुलिस की पहल SP ने सरेंडर कर चुके नक्सलियों से की आत्मीय मुलाकात, मुख्यधारा से जुड़े रहने का दिया भरोसा

गढ़वा पुलिस की पहल एसपी आशुतोष शेखर ने सरेंडर कर चुके नक्सलियों से की आत्मीय मुलाकात, मुख्यधारा से जुड़े रहने का दिया भरोसा

गढ़वा (झारखंड)। पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर (भा.पु.से.) ने समाहरणालय स्थित सभागार में पूर्व में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरेंडर नीति के तहत मिले पुनर्वास, आजीविका और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

एसपी ने कहा कि मुख्यधारा में लौटे लोगों को बेहतर जीवनयापन के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करना गढ़वा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने उनके वर्तमान जीवन में सकारात्मक बदलाव की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को सरकारी योजनाओंजैसे प्रोत्साहन राशि, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आवास एवं पारिवारिक लाभका लाभ दिलाना, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखना तथा सक्रिय नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री राहुल देव बड़ाइक भी उपस्थित रहे।

24
1373 views

Comment