उत्तर प्रदेश में 6 मई को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने 6 मई को उत्तर प्रदेश में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।