logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : राज्य अंतर्गत सभी जिलों के पुलिस थाना / ओ०पी० प्रभारियों का नौ सत्रों में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राज्य अंतर्गत सभी जिलों के पुलिस थाना / ओ०पी० प्रभारियों का नौ सत्रों में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

रांची (झारखंड)। झारखण्ड राज्य अंतर्गत सभी जिलों के पुलिस थाना/ओ०पी० प्रभारियों को उनकी कार्यकुशलता, जनता के बीच कुशल व्यवहार, पारदर्शिता के साथ कार्य करना, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, जनसंपर्क व्यवहार एवं नवीन विधिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु अनुसंधान प्रशिक्षण विधालय, झारखण्ड, राँची में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

राज्य अंतर्गत विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के पुलिस थाना/ओ०पी० प्रभारियों को प्रस्तावित एक दिवसीय प्रशिक्षण को दिनांक-05/07/11/14/18/21/25/28/29.05.2026 को 09 विभिन्न सत्रों में निर्धारित किया गया है।

उक्त प्रस्तावित प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पुलिस थाना/ओ०पी० प्रभारियों को Police Behaviour with Public/SOPs related to Media Briefing/Mandatory provisons of BNSS related to Women & Children Victims/Provisons related to Search & Seizures/Provisons of FSL Team as per BNSS/As per BNSS Prosecution related issues/CCTNS Capsule Courses (Go line of General Diary, Time Line as per BNSS, Zero FIR, E-Sakshya) विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है।

इस अवसर पर उद्घाटन सत्र दिनांक-05.05.2026 को प्रशिक्षण संस्थान अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, झारखण्ड, राँची में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, श्री अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, श्री इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, श्री संजीव कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, श्री कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा०स०पु०, श्री सुरेन्द्र झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, श्री चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वि०शा०, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, श्री नौशाद आलम, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वि०शा०, श्री चन्दन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, श्री प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, श्री अजय कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, आई०टी०एस०, झारखण्ड सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव से थाना प्रभारियों को व्यावहारिक सुझाव दिया।

18
1097 views

Comment