logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : जिला उपायुक्त की सख्ती क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

जिला उपायुक्त राजीव रंजन की सख्ती क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करें।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई।

उन्होंने सरकारी संस्थानों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सघन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही को चिन्हित कर तुरंत सुधार किया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

20
1399 views

Comment