SARAIKELA : चर्चित बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ही निकली साजिशकर्ता
सरायकेला-खरसावां : चर्चित बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ही निकली साजिशकर्ता
पत्नी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरायकेला (झारखंड)। सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बाया सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जहां मृतक की पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के कारण पत्नी ने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलाया। योजना के तहत बाया सरदार की हत्या की गई, ताकि इसे सामान्य घटना या अन्य कारणों से जोड़कर छिपाया जा सके।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपयोग किए गए साक्ष्य और आरोपियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। जल्द ही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।