JAMSHEDPUR : सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं तथा उपचार सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त किया।
उपायुक्त राजीव रंजन ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि हर मरीज को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना प्राथमिकता हो। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आदेश दिया, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।