logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम में 6वीं जिला योगासन प्रतियोगिता 9-10 मई को

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन मोड पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और सुधार के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई।

जिला सचिव मलय कुमार डे ने 9 एवं 10 मई को छठी पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 2026 के आयोजन की घोषणा की, जो धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में होगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन 6 मई शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। कोर कमिटी के सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, और अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

27
3017 views

Comment