मेरठ: AAP की रोजगार पदयात्रा और स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन
मेरठ : सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 16 से 20 मई तक 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पदयात्रा की विस्तारपूर्वक योजना बनाई गई। पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर जुटने का निर्देश दिया। पदयात्रा मेरठ से गाजियाबाद तक जाएगी और किसानों, नौजवानों, दलितों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों की आवाज बनेगी।
बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एवं जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में बिजली घर पर प्रदर्शन में स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को हो रहे आर्थिक शोषण, गलत रीडिंग, तकनीकी खामियों और बिजली आपूर्ति में बाधा को लेकर सरकार की नीतियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन में कई विधानसभा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।