logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली 10 मई को

मेरठ: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला व महानगर कार्यकारणी की बैठक छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्रांति दिवस के अवसर पर शिवसेना कार्यालय से एक क्रांति रैली का आयोजन किया जाएगा।

रैली के माध्यम से शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर उन पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 10 मई 1857 की क्रांति के शहीदों को याद किया जाएगा। यह रैली ट्रू व्हीलर वाहनों से निकाली जाएगी। बैठक में प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, शौकत सलमानी, मुकेश वर्मा, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, जसवीर सिंह, प्रेम शंकर, शाहिद, मुजाहिद, प्रदीप, रजत सिंह, मदन सक्सेना, आदेश चौधरी, अशरफ, इरशाद, अकरम सोम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

1
358 views

Comment