मेरठ: हापुड़ रोड पर कार में आग लगी, चालक सुरक्षित बचा
मेरठ: हापुड़ रोड पर आरएम हॉस्पिटल के सामने एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। ड्यूटी से लौट रहे कार चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।