logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महिला इकाई में नई नियुक्तियां

जगाधरी: अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की महिला इकाई को सशक्त बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्षा सुशीला सर्राफ ने संगठन विस्तार हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की है। रक्षा मित्तल को पुनः जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की महिला इकाई का विधानसभा अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पूनम मित्तल को विधानसभा महासचिव और लवी गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में मिनाक्षी गुप्ता को उपाध्यक्ष, मधुलिका बंसल को सह-सचिव तथा रितु बंसल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है। विधानसभा अध्यक्षा रक्षा मित्तल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया है।

2
583 views

Comment