logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग में बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का खुलासा

हजारीबाग (झारखंड)। जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब ₹4.22 लाख नकद व लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। इसके बाद अपराधी दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर जांच तेज की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 912.22 ग्राम सोना और ₹20 लाख नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सिंह, मो. अफजल और सौरभ यादव के रूप में हुई है।

0
12 views

Comment