JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा को किया सम्मानित
तैलिक साहू महासभा ने छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा को किया सम्मानित
जमशेदपुर (झारखंड)। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा को आईसीएसई दसवीं कक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक लाने पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला द्धारा अंग वस्त्र, एवं सम्मान पत्र उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। रविवार को तैलिक साहू महासभा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में छात्रा के आवास मां तारिणी कॉलोनी, घाघीडीह जाकर सम्मानित किया गया। छात्रा के पिता शैलेन्द्र कुमार साहू समाज के जिला सचिव हैं।
माता चन्द्र कला कुमारी हैं। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि समाज के जितने भी बच्चे इस बार टॉप किए हैं उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के द्वारा आने वाले दिनों में ऐसे परिवार और छात्र-छात्रओं को और मनोबल बढ़े इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी।
मौके पर छात्रा के माता-पिता सहित मुख्य रूप से शिवलोचन शाह, राहुल, रंजीत कुमार साव, पहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, पूजा साव, मनीष साहू, आयुष कुमार, रीता देवी, सत्यदेव प्रसाद, गुड़िया कुमारी, चंद्रकला देवी उपस्थित थे।