logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GODDA : महागामा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

महागामा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गोड्डा (झारखंड)। गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में रविवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार और स्थानीय नुनाजोर निवासी 21 वर्षीय सत्यम कुमार यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी निजी कार्य से बुलेट पर सवार होकर गोड्डा से महागामा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी और तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल महागामा भेजा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा के परिचालन पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

11
876 views

Comment