logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

पलामू (झारखंड)। पलामू पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने आज पुलिस निरीक्षक कार्यालय, छतरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने संबंधित पंजी एवं अभिलेखों का अद्यतन करने का भी निर्देश दिया। मौके पर छतरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी, सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, राजीव कुमार, पीपरा थाना के कुलेश्वर महतो तथा नौडीहा थाना के रोहित चौहान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक कर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की और इनके शीघ्र निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए।

बैठक में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदर नगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी तथा मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन मौजूद रहे।

5
838 views

Comment